back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फल-सब्जी विक्रेता का बेटा था हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, इजराइली सेना ने किया ढेर

नसरल्लाह बचपन से ही धार्मिक अध्ययन के प्रति रुचि रखता था। जब वह 16 साल का था तो अब्बास अल मुसावी की नजर में आया। बाद में हिजबुल्लाह का नेता बन गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को इजराइल डिफेंस फोर्सिस ने मार गिराया है। नसरल्लाह के पिता सब्जी-फल बेचने का काम करते थे। जबकि नसरल्लाह बचपन से ही धार्मिक अध्ययन के प्रति रुचि रखता था। जब वह 16 साल का था तो अब्बास अल मुसावी की नजर में आया। इसके बाद में हिजबुल्लाह का नेता बन गया।

साल 1992 में जब इजराइल ने मुसावी की हत्या कर दी थी तो नसरल्लाह को हिज्बुल्लाह का लीडर चुना गया

साल 1992 में जब इजराइल ने मुसावी की हत्या कर दी थी तो नसरल्लाह को हिज्बुल्लाह का लीडर चुना गया। इस समय नसरल्लाह केवल 32 साल का था। इजराइल के युद्ध के बाद नसरल्लाह ने अपना जीवन गुमनामी में बिता शुरू कर दिया था। वह सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखता था। सिर्फ बड़े-बड़े स्क्रीन पर भाषण देने का काम करता था।

इजराइली सैनिकों से लड़ते हुए मारा गया था बेटा

नसरअल्लाह का बेटा हादी की 1997 में इजरायली सैनिकों से लड़ते हुए मारा गया था। उस समय हादी की उम्र केवल 18 साल थी। 

बेटी जैनब नसरुल्लाह भी मारी गई है

इजरायली मीडिया ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर हसन नसरुल्लाह की बेटी जैनब नसरुल्लाह के मारे जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जैनब नसरुल्लाह की 27 सितंबर 2024 को इजरायली हमले में मौत हो गई थी। अगर इजरायली मीडिया की इस बात में सच्चाई है तो यह हिजबुल्लाह के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका होगा। हालांकि हिजबुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

इजरायल के साथ हो रही लड़ाई पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है

हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर हसन नसरुल्लाह की बेटी जैनब नसरुल्लाह अपने परिवार के बलिदानों की हमेशा से समर्थन करती रही थी। यही नहीं जब जैनब नसरुल्लाह का भाई हादी वर्ष 1997 में इजरायली सेना द्वारा मार गिराया था तो इसको लेकर जैनब नसरुल्लाह ने खुलकर बोला था। अगर इजरायली मीडिया का यह दावा ठीक है तो इसका इजरायल के साथ हो रही लड़ाई पर बहुत बड़ा असर पड़ सकता है।

ईरान ने लेबनान पर हमले को लेकर एक बैठक बुलाई है

वहीं इजरायली मीडिया ने यह पहले ही दावा कर दिया था कि इजरायल के द्वारा 27 सितंबर 2024 को बेरुत में हवाई हमले से हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर हसन नसरुल्लाह की मौत हो चुकी है। हालांकि हिजबुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों ने अभी तक इस बात की भी पुष्टि नहीं की है। लेकिन 28 सितंबर 2024 को जिस तरह से ईरान ने लेबनान पर हमले को लेकर एक बैठक बुलाई है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर नसरुल्लाह की मौत हो चुकी है।

हिजबुल्लाह के खात्मे को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है

इजरायल ने हिजबुल्लाह के खात्मे को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। इजरायली सेना ने 28 सितंबर 2024 की सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगर दाहिह में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताजा हमले भी किए। इजरायल ने दावा किया है कि उनकी सेना ने आम लोगों के घरों के नीचे छुपाएं गए हिजबुल्लाह के हथियारों को निशाना बनाया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Bollywood 2026 में नए सितारों का जलवा, Simar, Sreeleela, Sai Pallavi और Yashvardhan Ahuja की धमाकेदार शुरुआत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2026 का बॉलीवुड कैनवास नए और ताजगी भरे सितारों से भर गया है। साल की शुरुआत ही कई नए कलाकारों की...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵