back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब पुलिस का टारगेट किलिंग को नाकाम करने का दावा

चंडीगढ़, 8 मई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने रविवार को टारगेट किलिंग की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने खरड़ के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी शेरा के रूप में हुई है। जिसका पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ राज्य में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग, डकैती समेत छह मामले दर्ज हैं। रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए कहा कि खूफिया जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी की निगरानी में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने शनिवार को गुरी शेरा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से तीन पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए। डीआईजी भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान, गुरी ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हथियार और गोला-बारूद खरीदता था। उसे यूरोपियन बेस्ड हैंडलर ने पंजाब के एक व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए कहा था। आरोपी को इस संगीन काम को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला-बारूद और लॉजिस्टिक सपोर्ट खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपये भी दिए गए थे। डीआईजी ने कहा कि साजिश का पदार्फाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है और गुरी शेरा के साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...