back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन और रूस पर हमला, यूक्रेन की अग्निपरीक्षा, बाइडन के बोल, जानें इनके इनसाइड स्टोरी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना जैसे विषयों पर बात करते हुए रूस और चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला दुनिया के लिए एक परीक्षा रही।

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन (एसओटीयू) के संबोधन में अमेरिकी अर्थव्यवस्था, कोरोना जैसे विषयों पर बात करते हुए रूस और चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला दुनिया के लिए एक परीक्षा रही। हिंसा मुक्त दुनिया की बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने नाटो को एकजुट किया और एक वैश्विक गठबंधन बनाकर रूसी आक्रामकता के खिलाफ खड़े हुए।

डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एकसाथ काम नहीं कर सकते

डेमोक्रेट और रिपब्लिकन को लेकर कहा कि हमें अक्सर कहा जाता है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एकसाथ काम नहीं कर सकते लेकिन पिछले दो वर्षों में हमने इसे गलत साबित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में देश को घाटे से निकालने की लगातार कोशिशें की गई हैं। घाटे में 1.7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की कटौती की गई। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को अस्तित्व का खतरा बताते हुए कहा कि इसकी वास्तविकता का सामना करना चाहिए।

Capture.PNG

बाइडन का चीन पर हमला

इससे पहले बाइडन ने सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि चीन अमेरिकी महाद्वीप में ऐसी बेशर्म हरकत कर सकता है, क्योंकि वह चीन सरकार है। बाइडन ने कहा था कि सवाल चीन पर अविश्वास का नहीं है, बल्कि यह निश्चय करने का है कि हम कहां चीन के साथ काम करें और कहां विरोध करें।

Untitled_design__53_.png

अमेरिका अपनी रक्षा करने में सक्षम

बाइडन ने कहा कि अगर चीन की ओर से अमेरिका की संप्रभुता को खतरा हुआ, तो अमेरिका अपनी रक्षा के लिए काम करेगा।” बाइडन ने दोहराया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा है कि अमेरिका प्रतिस्पर्धा चाहता है, संघर्ष नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

टैरिफ वॉर के बीच बढ़ती वैश्विक चुनौती के बीच आज ट्रंप और जिनपिंग की 6 साल बाद होगी मुलाकात

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 30 अक्टूबर को साउथ कोरिया के बुसान में मुलाकात करेंगे।...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵