back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेमी का परिजनों ने सिर मुंडवाकर, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया,आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर, 01 जून (हि.स.) चरगवाँ थानान्तर्गत दामन खमरिया गांव में एक युवक को दूसरी जाति की लड़की से प्रेम करना महँगा पड़ गया, युवक ने बात करने के लिए किशोरी को मोबाइल गिफ्ट कर दिया। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक का सिर मुंडवाया और जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और 12 घंटे के अंदर ही सोमवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। चरगवां थाना प्रभारी रीतेश पाण्डेय ने बताया कि देर रात दामन खमरिया गांव निवासी राजकुमार मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की ने उससे बात करने के लिए फोन मांगा। युवक ने चोरी-छिपे किसी तरह से किशोरी को फोन तो दे दिया, लेकिन इसकी भनक परिवार वालों को लग गई। किशोरी से जब पूछताछ की गई, पहले तो उसने नाम नहीं बताया लेकिन जब परिवार वालों ने सख्ती की तो किशोरी ने सब कुछ बता दिया। पीडि़त राजकुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों को पता चलते ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में किशोरी के परिजनों ने राजकुमार को ढूंढ निकाला।घर ले जाकर उसका मुंडन किया गया और फिर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। युवक की रिपोर्ट पर चरगवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज पवन यादव, नन्हे लाल यादव, शिव कुमार यादव और घनश्याम यादव को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ददन

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories