back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुजली करता और बनियान में सोना डाल कर ले जाता

जोधपुर, 15 अप्रैल(हि.स.)। शहर के घोड़ों का चौक में एक ज्वैलर को उसका नौकर काम करते आंखों में धूल झोंकता रहा। वह खुजली के बहाने सोना अपनी बनियान में डालकर पार करने लगा। सीसीटीवी फुटेज से घटना का पता लगा। अब ज्वैलर ने सदर बाजार पुलिस थाने में नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि घोड़ों का चौक क्षेत्र में रहने वाले सत्यनारायण सोनी पुत्र जीवराज सोनी ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसका मकान और दुकान एक ही स्थान पर है। जहां पर दुकान में वह अम्बे ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी का व्यापार करता है। उसके यहां पर 2016 से खेमे का कुआं नंदनवन पाल रोड निवासी सतीश पटेल सैल्समैन के रूप में काम करता है। जिसको दस हजार रूपए वेतन दिया जा रहा है। उसकी दुकान पर सुबह 11 बजे से रात्रि दस बजे तक व्यापार होता था। ज्वैलर सत्यानारायण का आरोप है कि 16 फरवरी को दुकान में काम कर रहे थे। तब सतीश पटेल की बनियान में कुछ महसूस होने पर उससे पूछा तो वह सकपका गया और जब हमने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चैक की तो पता चला कि संतोष पटेल ग्राहकों को माल दिखाते वक्त खुजली करने के बहाने सोने के जेवरात अपने बनियान में डालता नजर आया। एक दिन की घटना का खुलासा होने पर पिछली रिकार्डिंग देखी तो काफी समय से उसकी हरकतें कैमरे में कैद होती नजर आ रही है। इससे पता लगता है कि आरोपी उसकी दुकान से लाखों रूपये का सोना समय ब समय अपने बनियान में डालकर पार कर ले गया। अब तक वह कितना माल ले जा चुका है, इस बारे में पुराना रेकार्ड चेक कर पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल आरंभ की है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵