back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Doctor Case: कोलकाता रेप केस की आग विदेश तक पहुंची, जर्मनी, बांग्लादेश और यूके ने दिखाई एकजुटता

जर्मनी, बांग्लादेश, यूके, न्यूयार्क, लीड्स सहित भारत में भी कोलकाता रेप और मर्डर केस के विरोध में हुए प्रदर्शन।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG kar अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में विदेशों ने भी एकजुटता दिखाई है। बांग्लादेश, यूके, अमेरिका, कनाडा में भी लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।

न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में हुआ प्रदर्शन

TOI के अनुसार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शन कर रहे सायंतन दास ने बताया कि 14 अगस्त को 40 लोग विरोध जताने के लिए एकत्रित हुए। न्यूयॉर्क के कुछ साइंटिस्टों ने भी प्रदर्शन किया। हमने लीफलेट्स लेकर प्रदर्शन किया। पास में रहने वाले भारतीयों ने भी इसमें भाग लिया।

जर्मनी में बंगाली समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन

जर्मनी में बंगाली समुदाय के लोगों ने नॉन बंगाली लोगों के साथ मिलकर विरोध जताया। यूके में लीड्स में एक शॉपिंग सेंटर में गृहणी अमृता रॉय ने लोगों को साथ लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं आहत हूं। 

ढाका यूनिवर्सिटी में भई हुआ प्रदर्शन

शुक्रवार रात को ढाका यूनिवर्सिटी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। डॉक्टर से एक्टर बने अजमेरी हक बाधों ने कहा कि मैंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। उल्लेखनीय है कि भारत में भी आज डॉक्टरों ने विरोध जताने के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। 

माता पिता ने बताए केस से संबंधित कुछ नाम

दरअसल इससे पहले पीड़िता के माता-पिता ने CBI को कुछ लोगों के नाम भी बताए थे जिसमें डॉक्टर्स और कुछ इंटर्न्स भी शामिल हैं। मां ने बताया कि जब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली तो उन्हें बताया गया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें शव नहीं दिया गया। ये लोग बहुत दबाव में थे। 

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इस घटना के विरोध में कोलकाता में मार्च निकाला। ममता बनर्जी ने कहा है कि BJP और CPI गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है और महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के पीछे का सच छिपाने की कोशिश कर रही है। ममता ने कहा कि हम चाहते है कि सच बाहर आए लेकिन कुछ लोग झूठी खबरे फैलाकर सच छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आरजी कर हॉस्पिटल मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत, CBI 90 दिन में भी नहीं कर सकी चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...