back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MDH और Everest के मसालों पर खतरनाक रसायन की आशंका को लेकर नेपाल ने भी लगाया बैन, जांच जारी

Nepal: नेपाल में इन दो भारतीय मसाला ब्रांड पर प्रतिबंध उनके खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हाल में ही सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग ने दो भारतीय मसाला ब्रांड एवरेस्ट और एमडीएच(MDH) की बिक्री पर बैन लगाया था। अब नेपाल ने भी इन दो भारतीय मसाला ब्रांड एवरेस्ट और MDH की बिक्री, खपत और आयात पर बैन लगा दिया है। नेपाल में इन दो भारतीय मसाला ब्रांड पर प्रतिबंध उनके खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने लगाया है।

कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड की आशंका के चलते इन दो मसाला ब्रांड पर प्रतिबंध

उन्होंने कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड की आशंका के चलते इन दो भारतीय मसाला ब्रांड पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इन मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच शुरू कर दी है।

इन मसालों की जांच की रिपोर्ट आने तक नेपाल में प्रतिबंध जारी रहेगा

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्णा महाराजन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि एवरेस्ट और एमडीएच ब्रांड के मसालों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही इन मसालों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। मोहन कृष्णा महाराजन ने कहा कि उनके विभाग ने यह फैसला इन मसालों में हानिकारक रसायन होने की खबर के बाद लिया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों भारतीय ब्रांड मसालों में खतरनाक रसायनो की जांच चल रही है। जब तक इन मसालों की जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

हांगकांग ने एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड की बिक्री पर बैन लगा रखा है

हांगकांग ने एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड की बिक्री पर बैन लगा रखा है। और एवरेस्ट फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट करी मसालों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड का पता लगाने के बाद यह फैसला लिया गया है। एमडीएच समूह के तीन मसाला पाउडर जिसमें मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिकस्ड मसाला पाउडर और करी पाउडर मिकस्ड मसाला पाउडर शामिल हैं। जबकि एवरेस्ट समूह के फिश करी मसाला में हांगकांग सरकार के खाद्य सुरक्षा केंद्र के नियमित निगरानी कार्यक्रमों के तहत कीटनाशक पाया गया। सिंगापुर ने भी सुरक्षित स्तर से ऊपर कीटनाशकों की मौजूदगी का हवाला देते हुए एवरेस्ट के उत्पादों की बिक्री पर बैन लगा दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला, 51 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...