back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Sindoor : “पता था कि कुछ होने वाला है…”, भारत की एयर स्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया

भारत ने पहलगाम हमले का जवाब देते हुए 7 मई, 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें करीब 30 लोग मारे गए। इस कार्रवाई पर विश्वभर से प्रतिक्रियाएं आईं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत ने मंगलवार को लगभग 1:30 बजे पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमला किया। भारत ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। इस हवाई हमले में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर कुल 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया। भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। सभी राजनीतिक दलों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने क्या कहा ?


पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना थी और हर किसी को ऐसी ही घटना की आशंका थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह शर्मनाक है। हमें अभी इस हवाई हमले के बारे में जानकारी मिली है। पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए पता था कि कुछ होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह संघर्ष लंबे समय से चल रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि यह सालों से नहीं बल्कि सदियों से चल रहा है। अब मुझे उम्मीद है कि यह सब जल्द ही खत्म हो जाएगा।”

अमेरिका में भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान


ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि अजीत डोभाल ने मार्को रुबियो के साथ चर्चा की। बयान में कहा गया, “भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई हमले के तुरंत बाद, केंद्रीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो से संपर्क किया और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।”

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵