back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत का मोस्ट वांटेड जाकिर पाकिस्तान में बनेगा मेहमान, कई शहरों में देगा भाषण

कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। जाकिर नाइक भारत का वांटेड है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को पाकिस्तान सरकार ने इस्लाम का ज्ञान देने के लिए अपने देश में आमंत्रित किया है। बता दें कि इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। जाकिर नाइक भारत का वांटेड है और देश में उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ भाषण देने को लेकर UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

जाकिर नाइक बेटे संग पाकिस्तान के 3 शहरों में देगा भाषण

खुद जाकिर नाइक ने पाकिस्तान से मिले न्योते की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। जाकिर नाइक ने इसको लेकर कहा है कि वह और उसका बेटा शेख फारिक नाइक पाकिस्तान सरकार के न्योते पर पाकिस्तान में भाषण देंगे। जाकिर नाइक ने कहा है कि वह और उसका बेटा पाकिस्तान के 3 शहरों में अपना भाषण देंगे। जाकिर नाइक ने कहा है कि उनका ये भाषण 5-6 अक्टूबर को कराची में, 12-13 अक्टूबर को लाहौर में और 19-20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगा।

जाकिर नाइक वर्ष 2016 में भारत से मलेशिया चला गया था

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जाकिर नाइक ने हाल में ही पाकिस्तान के एक यूट्यूबर के पॉडकास्ट में भारत वापस लौटने को लेकर पूछे सवालों का जवाब दिया। बता दें कि जाकिर नाइक पर आतंकी गतिविधियों के आरोप लगे थे। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्ष 2016 में भारत से मलेशिया चला गया था। अब बात करते हैं, जाकिर नाइक ने भारत वापस लौटने के सवाल में क्या जवाब दिया था।

जाकिर नाइक ने यूट्यूबर के पॉडकास्ट में भारत वापस लौटने के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि भारत जाना बहुत ही आसान है, लेकिन वहां से मेरे लिए बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल है। अगर मै भारत गया तो मेरे लिए रेड कॉर्पेट बिछा दिया जाएगा और मुझसे कहा जाएगा कि भीतर आइए और जेल में बैठ जाइए। इसके साथ जाकिर नाइक ने यूट्यूबर के पॉडकास्ट में कहा था कि वह भारत की आतंकी की सूची में पहले नंबर पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵