back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंध्र प्रदेश सरकार ने नई शराब नीति में किया बड़ा बदलाव, अब किसी भी ब्रांड की शराब की कीमत सिर्फ 99 रुपये

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में 18 सितंबर 2024 को अमरावती में स्टेट कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में आंध्र प्रदेश की नई शराब नीति को मंजूरी दे दी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने शराब के शौक़ीन लोगों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। चंद्रबाबू नायडू सरकार ने एक ऐसी शराब नीति तैयार की है, जिससे आंध्र प्रदेश के सभी शराब के शौकीन लोग बहुत ही सस्ते में किसी भी ब्रांड की शराब को खरीद पाएंगे।  

इस बैठक में आंध्र प्रदेश की नई शराब नीति को मंजूरी दे दी गई है

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में 18 सितंबर 2024 को अमरावती में स्टेट कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में आंध्र प्रदेश की नई शराब नीति को मंजूरी दे दी गई है। आंध्र प्रदेश सरकार ने नई शराब नीति के तहत सभी ब्रांड की शराब की कीमतों में कमी कर दी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में नई शराब नीति के लागू हो जाने के बाद से आंध्र प्रदेश के शराब के शौकीन लोग मात्र 99 रुपये में किसी भी ब्रांड की शराब को खरीद पाएंगे। आंध्र प्रदेश सरकार नई शराब नीति को 1 अक्टूबर 2024 से लागू कर देगी।

राज्य में शराब की सारी दुकानें अब निजी हाथों में चली जाएंगी

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश में 1 अक्टूबर 2024 से नई शराब नीति के तहत शराब के शौकीन लोग किसी भी ब्रांड की शराब के 180 ml वाले पैक को मात्र 99 रुपये में खरीद पाएंगे। आंध्र प्रदेश की नई शराब नीति में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार अब शराब की दुकानों को लॉटरी सिस्टम से 2 साल के लिए लाइसेंस जारी करेगी। आंध्र प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद से राज्य में शराब की सारी दुकानें अब निजी हाथों में चली जाएंगी। आंध्र प्रदेश सरकार ने अब 1 अक्टूबर 2024 से राज्य में शराब की सभी दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलने की अनुमति दे दी है।

नई शराब नीति के तहत लाइसेंस के लिए 4 स्लैब बनाए गए हैं

आंध्र प्रदेश में अब शराब की दुकान का लाइसेंस पाने के लिए 2 लाख रुपये का आवेदन शुल्क पे करना होगा। यह आवेदन शुल्क रिफंडेबल नहीं होगा। नई शराब नीति के तहत लाइसेंस के लिए 4 स्लैब बनाए गए हैं। यह स्लैब 50 लाख से 85 लाख रुपये तक का है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार शराब की दुकान चलाने वाले लोगों को शराब की बिक्री का 20 फीसदी हिस्सा लाभ के रूप में मिलेगा।

शराब की तस्करी पर भी पूरी तरह से लगाम लगाया जा सकेगा

आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार नई शराब नीति के लागू हो जाने के बाद राज्य के राजस्व में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। आंध्र प्रदेश सरकार का नई शराब नीति को लेकर कहना है कि इससे राज्य में शराब की तस्करी पर भी पूरी तरह से लगाम लगाया जा सकेगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...