नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने पिछली सरकार YSR कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके राज में तिरुपति मंदिर में प्रसाद में मिलने वाले लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। Chandrababu Naidu ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार में शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि YSR कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नायडू के इस बयान को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है।
कब दिया बयान?
दरअसल बुधवार को NDA विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने YSR कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा। Chandrababu Naidu ने कहा कि पिछली सरकार में श्री वेंकटेश्वर मंदिर (Tirupati Balaji Temple) द्वारा ‘प्रसाद’ के रूप में दिए जाने वाले लड्डूओं को बनाने में शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।
अन्नदानम की गुणवत्ता से किया समझौता
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 सालों में YSR कांग्रेस के नेताओं ने तिरुमला मंदिर (Tirupati Balaji Temple) की पवित्रता को कलंकित किया है। उन्होंने अन्नदानम (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया और लड्डूओं को बनाने में घी के बजाये पशुओं की चर्बी का उपयोग किया। उन्होंने तिरुमला के पवित्र लड्डू को भी दूषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अह हम शुद्ध घी का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम टीटीडी (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) की पवित्रता की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।
YSR कांग्रेस नेता ने नायडू पर लगाया गंभीर आरोप
वहीं आंध्रा सीएम के इस आरोपों का YSR कांग्रेस ने भी करारा जवाब दिया है। YSR कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद YV सुब्बा रेड्डी ने नायडू पर तिरुपति मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि चंद्रबाबू नायडू ने तिरूमला (Tirupati Balaji Temple) की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। उनकी तिरुमला प्रसाद के बारे में की गई टिप्पणी सिर्फ और सिर्फ दुर्भावनापूर्ण है।
मैं अपने परिवार के साथ भगवान के सामने शपथ लेने के लिए हूं तैयार- रेड्डी
YV सुब्बा रेड्डी ने आगे कहा कि यह साबित हो गया कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। भक्तों की आस्था को मजबूत करने के लिए मैं अपने परिवार के साथ तिरुमला प्रसाद (Tirupati Balaji Temple) के संबंध में भगवान के सामने शपथ लेने के लिए भी तैयार हूं। क्या चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के साथ भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं?





