back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमले के डर से थर्राया पाकिस्तान, खौफ के चलते पेशावर समेत 29 जिलों में लगा रहा एयर सायरन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रूख को देखते हुए पाकिस्‍तान को अब हमले का डर सता रहा है। जिसके चलते पाकिस्‍तान पेशावर समेत 29 जिलों में एयर सायरन लगवा रहा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को आज 10 दिन बीत चुके हैं। इसी बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। इससे पाकिस्तान में अब खौफ नजर आने लगा है। पाकिस्‍तान को डर है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान और PoK में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। इसी भय के चलते पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उसने प्रदेश के 29 जिलों जिनमें पेशावर और एबटाबाद जैसे अहम इलाके शामिल हैं, उनमें सायरन अलर्ट सिस्टम स्थापित करने का निर्देश जारी किया है।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दिए सायरन सिस्टम लगाने के सख्त निर्देश

भारत के साथ जारी तनाव के मद्देनजर खैबर पख्तूनख्वा (KPK) सरकार के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी डिप्टी कमिश्नरों और सिविल डिफेंस अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि वे प्रदेशभर में आपातकालीन चेतावनी सायरन प्रणाली तुरंत स्थापित करें और इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपें। आदेश के अनुसार, पेशावर, एबटाबाद, मर्दान, कोहाट, स्वात, डेरा इस्माइल खान और बन्नू जैसे प्रमुख शहरों में चार-चार सायरन लगाए जाएंगे। शेष 22 जिलों जैसे- लोअर दीर, चितराल, कुर्रम, नौशेरा, हरिपुर, बाजौर, हंगू, वज़ीरिस्तान और ओरकजई में एक-एक सायरन की स्थापना की जाएगी।

LoC से दूर जिलों में भी अलर्ट, भय में जी रहा पाकिस्तान

ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन जिलों में आपातकालीन सायरन लगाए जा रहे हैं, वे सभी नियंत्रण रेखा (LoC) से काफी दूरी पर स्थित हैं। कुछ जिले तो LoC से 300 से 500 किलोमीटर दूर हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में अलर्ट सिस्टम की स्थापना यह साफ संकेत देती है कि पाकिस्तान को आशंका है कि भारत, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। यह कदम पाकिस्तान की गहरी सुरक्षा चिंता और संभावित भारतीय प्रतिक्रिया को लेकर उसके भीतर व्याप्त भय को दर्शाता है।

एयर सायरन की तस्वीरें आयी सामने

पाकिस्तान के बाजौर क्षेत्र से एयर सायरन लगाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं, जो यह दर्शाती हैं कि पाकिस्तान अब केवल LoC के करीब ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में भी आपात चेतावनी प्रणाली सक्रिय कर रहा है। सुरक्षा विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम पाकिस्तान की उस गहराती चिंता को दर्शाता है कि कहीं भारत अफगानिस्तान की दिशा से भी कोई रणनीतिक कार्रवाई न कर दे। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े रुख अपनाए हैं, जिससे पाकिस्तान की सरकार और सेना दोनों ही दबाव में नजर आ रहे हैं। इस तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान की सेना ने युद्ध अभ्यास (वॉर ड्रिल) शुरू कर दी है, जो उसकी बढ़ती चिंता और बौखलाहट का प्रतीक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵