back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लीग में आगे बढ़ना है तो टीम को बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी : वार्नर

चेन्नई,15 अप्रैल (हि.स.)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ छह रन से मिली नजदीकी हार से निराश सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि अगर लीग में आगे बढ़ना है तो टीम को बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी। आरसीबी ने इस मैच में हैदराबाद के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय हैदराबाद की स्थिति का अच्छी थी और टीम को स्कोर 13.1 ओवर में एक विकेट पर 96 रन था। कप्तान डेविड वॉर्नर उस समय 36 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। काइल जेमीसन की गेंद पर उन्होंने डैनियल क्रिस्टियन को कैच थमाया और यहां से हैदराबाद के बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई। वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, “हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की। हम कोई साझेदारी नहीं बना सके।” उन्होंने अपने बल्लेबाजों पर नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं बहुत निराश हूं कि बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ बल्ला सीधा रखकर शॉट नहीं खेले गए। हमें यहां तीन मैच और खेलने हैं और विकेट आगे अच्छी होने की उम्मीद है। हम पावरप्ले में विकेट लेने और बड़ी साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे।” बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल के 59 और कोहली के 33 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब में हैदराबाद की टीम कप्तान डेविड वॉर्नर (54) और मनीष पांडेय (38) की बेहतरीन पारियों के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी और मैच छह रनों से हार गई। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵