back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy: पाई पाई को मोहताज पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए किराए पर लेगा उपकरण

चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर पाकिस्तान आर्थिक तंगी झेल रहा है। पैसे बचाने की जुगत में लगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फ्लड लाईट समेत अन्य उपकरण उधार लेगा।

नई दिल्ली/ऱफ्तार डेस्क। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। आर्थिक तंगी की मार झेल रहा पाकिस्तान एक एक पैसा बचाने की जुगत में लगा हुआ है। पीसीबी (PCB) किराए की फ्लडलाईट से लाहौर और कराची के स्टेडियम को रोशन करेगा। भारत की बात करें तो अभी इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं। हालांकि उम्मीद है कि इसपर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।

किराए पर खरीदेगा जरुरी उपकरण

पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए फ्लड लाईट लगाने की योजना पर काम कर रहा है, हालांकि यह सभी लाईटें किराए पर लाई जाएंगी। सिर्फ लाहौर और कराची जैसे स्टेडियम ही नहीं बल्कि क्वेटा, पेशावर और एबटाबाद के स्टेडियम में भी फ्लड लाईट लगाई जाएंगी, इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। इसमें न सिर्फ फ्लडलाईट बल्कि जनरेटर तक भी शामिल है।

पाकिस्तान में बिजली कटौती से हाहाकार

2025 में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी मुहाने पर है लेकिन इस वक्त पूरे पाकिस्तान में बिजली का भयंकर संकट है। इस परेशानी से निपटने के लिए क्रिकेट बोर्ड ने जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लाहौर, रावलपिंडी, मुल्तान, पेशावर जैसे ग्राउंड के लिए टेंडर निकाले हैं। 

टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने पर संशय

पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी आतंकवादी गतिविधियों के कारण भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक संबंध ठीक नहीं हैं। भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर BCCI नें गेंद भारत सरकार के पाले में डाल दी है। बीसीसीआई ने आईसीसी के सामने मांग रखी है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किसी दूसरे देश में होता है तो भारत जरुर उसका हिस्सा होगा, लेकिन पाकिस्तान ने इस बात को लेकर कड़ा ऐतराज जताया और आयोजन पाकिस्तान में ही होने की बात कही।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...