back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के मुजफ्फरपुर में पान मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पटना, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में अज्ञात लोगों ने एक पान मसाला व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात की है। मृतक की पहचान गोविंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हमलावर गोविंद कुमार के घर में घुस गए थे, जो शहर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है और कमरे में गोली मार दी। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जयंत कांत ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरोपितों ने घर के अंदर गोविंद कुमार पर फायरिंग की थी। उनके परिवार के सदस्य उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां कई गोलियां लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा विजेंद्र चौधरी ने कहा कि दुकान बंद करने के बाद, वह रविवार की रात करीब 9 बजे घर लौटा था। जैसे ही वह घर में दाखिल हुआ, आरोपी, जो शायद उसका पीछा कर रहे थे, घर के अंदर घुसकर गोविंद कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोविंद को कई गोलियां लगीं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौधरी ने कहा कि शहर में पूरी तरह से अराजकता फैली है। इसलिए, यहां अक्सर अपराध होते हैं। अपराधी शहर में व्यापारियों और उद्योगपतियों से रंगदारी की मांग करते थे। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और त्वरित मुकदमा चलाया जाना चाहिए। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...