back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा से पिघला पाकिस्तान, पूर्व PM नवाज शरीफ ने भारत से रिश्ते सुधारने की अपील की

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा है कि अतीत को भुलाकर दोनों देशों को अपने रिश्ते सुधारने की तरफ सोचना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे के बाद पाकिस्तान के रुख में थोडा बदलाव आते हुए दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए सार्वजनिक रूप से अपील की है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अब अतीत को भूलकर आगे बढ़ने की सोचना चाहिए। दोनों को ही अच्छे पड़ोसियों की तरह मिलकर रहना चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की इस अपील के बाद, सभी इसको भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की पहल के रूप में देख रहे हैं।

दोनों देशों को अतीत को भुलाना होगा

पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 17 अक्टूबर 2024 को भारतीय पत्रकारों के एक ग्रुप से बातचीत की। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा को एक अच्छी शुरुआत बताया। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2015 की लाहौर की अचानक यात्रा की भी बहुत तारीफ करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच काफी समय से संबंधों में आए ठहराव से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उम्मीद जताते हुए कहा कि दोनों देशों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना होगा। हमने 70 साल लड़ाई में ही गुजार दिए हैं। दोनों देशों को अच्छे पड़ोसियों की तरह मिलकर रहना चाहिए। इसके लिए दोनों देशों को अतीत को भुलाना होगा।

नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई हैं

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान क प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई हैं। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा पर खुशी जताई और उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाकिस्तान में आएं। भारत ने पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं की, इसके पीछे का कारण वर्ष 2016 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा भारत पर किए गए हमले है। इसलिए भारत ने यह फैसला लिया। लेकिन पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा से बहुत खुश हैं और इसको दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते की शुरुआत बता रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद External Affairs Minister एस जयशंकर को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, जानें क्या होगा खास?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत -पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और मौजूदा हालातों को देखतें हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵