back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान की शहबाज सरकार का बड़ा इल्ज़ाम, ‘Train Hijack के पीछे भारत’

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को एक यात्री भरी ट्रेन को पाकिस्‍तान के अलगावादी संगठन ने हाईजैक कर लिया। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया, जिसमें 500 से ज्यादा यात्री सवार थे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को एक चरमपंथी संगठन ने यात्री ट्रेन पर हमला कर दिया। बलूच विद्रोहियों ने ट्रेन में सवार यात्रियों को बंधक बना लिया। इस Train Hijack को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने भारत के इस हाइजैक में शामिल होने का शक जताया है।

भारत पर लगाए गंभीर आरोप 

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने बलूचिस्तान ट्रेन हमले में भारत का हाथ बताया है। इस हत्‍याकांड को लेकर भारत पर निराधार आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि ‘इस हमले के पीछे भारत का हाथ है।’ उन्होंने एक अंग्रेजी समाचार से बात करते हुए कहा कि, ‘अफगानिस्तान में बैठकर इन हमलों को भारत अंजाम दे रहा है। भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों का पहले से ही समर्थन देता आया है। राणा सनाउल्लाह ने आगे कहा कि, इसमें कोई शक नहीं है। ‘ये सब भारत करवा रहा है, आतंकी हमले के बाद बलूच लड़ाकों को अफगान में सुरक्षित ठिकाना मिल जाता है।’

‘अफगानिस्तान में होती है प्लानिंग’

राणा सनाउल्लाह ने आगे कहा, ‘अफगान में बैठकर हर तरह की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। पाकिस्तान के दुश्मन सक्रिय हैं। यह न तो कोई राजनीतिक मामला है और न ही किसी एजेंडे का हिस्सा, बल्कि एक कथित साजिश है।’ उन्होंने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘हां, भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) दोनों का समर्थन कर रहा है।’

अफगान सरकार को दी चेतावनी

इस आतंकी हमले के बीच अफगानिस्‍तान सरकार को भी चेतावनी दी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, अफगानिस्तान में उनके सुरक्षित ठिकाने हैं, तालिबान शासन आने से पहले इतनी छूट नहीं थी, लेकिन अब वे खुलेआम इस अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। राणा सनाउल्लाह ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘हमने अफगान सरकार से कहा है कि इन गतिविधियों को तुरंत रोके, नहीं तो पाकिस्तान खुद कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵