back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के बदले सुर, सैनिकों की वापसी पर कहा हम भारत के दुश्मन नहीं

भारत और मालदीव के बीच पिछले दो महीने से तनाव बना हुआ है।  इस बीच मोहम्मद मोइज्जु के बदले हुए सुर  नजर आ रहे हैं। भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर मोइज्जू ने कहा कि हम किसी देश के दुश्मन नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और मालदीव के बीच तनाव का दौर जारी है। लेकिन तनाव के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू नरम पढ़ने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने एक बयान ने कहा है कि हम भारत के दुश्मन नहीं हैं। मोइज्जू ने भारतीय सैनिकों को लेकर कहा उनकी भारत वापसी को लेकर सरकार चिड़चिड़ा होकर उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं पा सकती है। मोइज्जू के बयान का मतलब साफ है। अगर किसी मुद्दे का अनुकूल परिणाम न निकले तो उसमें गुस्सा और चिड़चिड़ापन होने की कोई बात नहीं है। आपको बता दे की मोहम्मद मोइज्जू का झुकाव हमेशा चीन की तरफ रहा है। मोहम्मद मौजूद चीन समर्थित राष्ट्रपति हैं और अपने चुनावी कैंपेन में इंडिया गो के नारे के बीच वह सुर्खियों में आए थे। जिसकी वजह से उन्हें सत्ता हासिल हुई।

मोइज्जू के बयान में क्यों दिखा विरोधाभास?

दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे पर मालदीव  सरकार के तीन मंत्रियों ने उन पर टिप्पणी की थी।  जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।  तनाव के तुरंत बाद मालदीव  के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू चीन दौरे पर गए और वहां से लौट के बाद उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला था। साथ ही उन्होंने भारतीय सैनिकों की 15 मार्च तक भारत लौटने की अल्टीमेट भी दे दिया था लेकिन इस बीच दोनों देशों के बीच हाल ही में एक बैठक हुई जिसमें 10 मई तक भारती सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी है।

मोइज्जू ने मंगलवार को क्या कहा?

मालदीव  में वेमाडू में मंगलवार को बोलते हुए राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने कहा कि यह ऐसी चीज हैं।  जिन्हे अच्छी तरह से और उचित तरीके से समझाकर  हासिल किया जा सकता है। जिससे हर कोई विश्वास हासिल कर सके,  कि हमारा देश लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश है। नाराजगी दिखा कर कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। मोइज्जू ने आगे कहा कि परिणाम पाने के लिए स्थापित नियमों और मापदंडों का पालन होना चाहिए । दूर से आलोचना करना सबसे आसान होता है और यह हर कोई कर सकता है। आलोचना से वास्तविकता नहीं बदलता है। परिणाम तब तक हासिल किया जा सकते हैं। जब आप चीज उसे तरह से करें जैसे उसे किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि मोहम्मद मोइज्जू ने भारत पर पलटवार करते हुए 13 जनवरी को कहा था कि हम छोटे देश हैं तो हमें कोई धमका नहीं सकता। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵