इन्दरगढ, 15 अप्रैल (हि.स.) नगर में स्थित शमशान घाट परिसर में अज्ञात अधेड व्यक्ति की लाश पीपल के पेड से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर है। यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नत्थूराजा परमार पुत्र रावराजा परमार निवासी सुन्दरपुरा (धीरपुरा) हाल निवास गायत्री मंदिर के पीछे थाना इन्दरगढ के रूप हुई है । थाना प्रभारी वाय एस तोमर ने वताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या या आत्महत्या- दोनों कोणों से मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई और तथ्य बरामद नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान समाचार/संतोष तिवारी




