back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

….तो क्‍या ईरान को तबाह कर देंगे ट्रंप ? जानिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने इस देश को क्‍यों दी खुली धमकी

अगर ईरान ने परमाणु हथियार से जुड़ी परियोजनाओं को बंद नहीं किया तो अमेरिका उस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा। ट्रंप ने ईरान पर और भी अधिक दबाव डालने के आदेश पर हस्ताक्षर भी किए।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की खुली धमकी दे डाली है। ट्रंप का कहना है कि यदि ईरान ने उन पर हमला किया तो वे पूरे देश को खत्‍म कर देंगे। 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि अगर ईरान उनके ऊपर हमला करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए। उन्‍होंने ये संकेत भी दिए कि यदि ईरान ने परमाणु हथियार से जुड़ी परियोजनाओं को बंद नहीं किया तो अमेरिका उस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा। ट्रंप ने ईरान पर और भी अधिक दबाव डालने के आदेश पर हस्ताक्षर भी किए।

ईरान को ट्रंप ने दी यह धमकी

ट्रंप का कहना है कि यदि ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की तो मैं उसे खत्म कर दूंगा। हालांकि ट्रंप ने ईरान के समकक्ष से मुलाकात करने की इच्छा भी जाहिर की है । बता दें कि ट्रंप को कई बार ईरान की ओर से धमकी मिल चुकी है। हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला भी हुआ था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हत्या का ये प्रयास ईरान ने किया था।

ट्रंप ने दिया था कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश 

साल 2020 में ट्रंप ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। इसके बाद से ही ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट कर दिया गया था। 

परमाणु समझौता तोड़ने से बिगड़े रिश्‍ते 

गौरतलब है कि साल 2015 में अमेरिका के साथ ईरान का परमाणु समझौता हुआ था, लेकिन 2018 में ट्रंप ने ईरान के साथ हुए इस परमाणु समझौते को तोड़ दिया था। इसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच लगातार रिश्ते खराब होते चले गए। वहीं ईरान आर्थिक संकट से जूझने पर विवश हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵