back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिडनी के मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी से मचा हड़कंप, पांच लोगों की मौत; पुलिस ने आरोपी को मार गिराया

Australia News: मॉल में हुई इस घटना में पांच लोगों की चाकू लगने से मौत हो गई है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के एक मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल की है। जहां इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपना बचाव अभियान संभाला

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपना बचाव अभियान संभाला। वहीं वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल परिसर में हुई इस घटना पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपने पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी। जिसमे कहा गया है कि बॉन्डी जंक्शन मॉल में एक व्यक्ति ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। (ऑस्ट्रेलिया के समय के अनुसार) ऑस्ट्रेलिया शाम 4 बजे से ठीक पहले कई लोगों को एक व्यक्ति द्वारा चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद इमरजेंसी सेवा को बुलाया गया है और लोगो को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई है। घटना की पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपने बचाव अभियान में आरोपी व्यक्ति को मार गिराया

मॉल में मौजूद लोगों ने बताया कि मॉल के अंदर से गोलीबारी की आवाज आ रही थी। मॉल में हुई इस घटना में पांच लोगों की चाकू लगने से मौत हो गई है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। जिससे मॉल में मौजूद भीड़ में डर के मारे भगदड़ मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही वहां पुलिस की गाड़िया और एम्बुलेंस पहुंची। पुलिस ने अपना बचाव अभियान काफी तेजी से चलाया और घायलों को अस्तपताल भेजा। मॉल में मौजूद चश्मदीद लोगों ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति चाकू लेकर मॉल में भाग रहा था, जिसने पांच लोगो की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने कई लोगों को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपने बचाव अभियान में आरोपी व्यक्ति को मार गिराया। सोशल मीडिया में इस घटना से जुड़ी वीडियो काफी वायरल हो रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵