back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केवल आठ दिन के लिए स्पेस में गई थीं सुनीता विलियम्स, फिर ऐसा क्या हुआ कि फरवरी 2025 तक आने की संभावना…

Sunita Williams: हम अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अभी भी अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। उनके साथ नासा के एक अन्य अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर भी अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। नासा के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून 2024 को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। इन्हें 14 जून 2024 को अपने अंतरिक्ष के मिशन से वापस लौटना था, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष से वापसी को टालना पड़ा।

यह जानकारी नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव ने दी

नासा तब से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। नासा दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को लेकर समय बढ़ाते जा रहा है। अब नासा की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की फरवरी 2025 तक पृथ्वी पर वापसी हो सकती है। यह जानकारी नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव ने दी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जल्द ही दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी में लाने का है। इसके लिए हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हम अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

नासा इसके लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के क्रू 9 का प्रयोग करेगी

नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव ने कहा कि हम जरुरत पड़ने पर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के क्रू 9 का प्रयोग दोनोंअंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि नासा इसके लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के क्रू 9 का प्रयोग करेगी और फरवरी 2025 तक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती में लाने का प्रयास करेगी। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और विल्मोर को अंतरिक्ष में फंसे हुए दो महीने से ज्यादा हो गया है। इसको लेकर नासा काफी चिंतित है और अपने अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और विल्मोर की हिम्मत की भी सराहना करनी होगी, दोनों दो महीने से भी अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसे होने के बाद भी शांति के साथ अपने कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चांद पर जाना चाहती हूं, लेकिन पति जान ले लेंगे! जानिए भारत यात्रा पर सुनीता विलियम्स ने ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। NASA की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने दिवंगत अंतरिक्ष यात्री...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵