back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिपोर्टेशन मामले में विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्‍पी, अब भारतीय छात्रों को करना होगा ये काम, जानें

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर निर्वासन की तलवार लटक रही है। वहीं विदेश मंत्रालय ने भी अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। जानते है मंत्रालय ने कहा...

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया को लेकर सख्‍त रुख अपनाया जा रहा है। अमेरिका में रह रहे कई भारतीयों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटक रही है। अमेरिका में पढ़ाई के लिए गए कई भारतीय छात्रों को अब डिपोर्टेशन का डर सता रहा है। इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय छात्रों को अमेरिकी कानूनों का सख्‍ती से पालन करना चाहिए। 

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

अमेरिका के जॉर्जटाउन युनिवर्सिटी में एक छात्र की गिरफ्तारी और एक अन्य छात्र को कनाडा डिपोर्ट करने का मामला गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर अब विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों भारतीयों ने अमेरिका स्थित भारतीय मिशन से संपर्क नहीं किया है। अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास परेशानियों का सामना कर रहे सभी भारतीय छात्रों का सहयोग करेगा। हालांकि, वीजा और डिपोर्टेशन के मामले में अमेरिकी कानूनों का अनुपालन करना जरुरी है।

बदर खान की हिरासत पर क्‍या बोला 

अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पोस्ट डॉक्टरल फेलो बदर खान सूरी पर लगे आरोप पर भी विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। सूरी पर हमास का प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगा है। वहीं, अमेरिकी गृह मंत्रालय ने सूरी को हिरासत में ले लिया था। इस मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से ही मिली है।

क्या है पूरा मामला?

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस मामले में न ही अमेरिकी सरकार और न तो सूरी ने भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश की है। वहीं कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन के कनाडा निर्वासन पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि, हमें इसकी जानकारी भी मीडिया से मिली है कि वो अमेरिका छोड़कर कनाडा चली गई हैं। रंजनी F1 वीजा पर अमेरिका गई थीं। उन पर हमास संबंधित गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगा है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

गैस की किल्लत पर भारत सरकार का बड़ा फैसला: पहले किसे मिलेगा सिलेंडर, जारी हुई लिस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। खबरों के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...