back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GDP Update: देश की जीडीपी में जबर्दस्त उछाल, तीसरी तिमाही में 8.4% बढ़ी, जानें FY24 का अनुमान

India GDP: देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सभी अनुमानों से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सभी अनुमानों से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार GDP में तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज हुई। पिछली तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत थी।

पहली और दूसरी तिमाही आंकड़े भी किए संशोधित

चालू वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही के लिए भी GDP के आंकड़ों को संशोधित किया गया है। इसे क्रमशः 8.2 प्रतिशत (7.8 प्रतिशत के बदले) और 8.1 प्रतिशत (7.6 प्रतिशत के बदले) किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024 के लिए GDP के अनुमान को भी 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत तक संशोधित किया गया है। एनएसओ ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहली और दूसरी तिमाही के आंकड़ों को भी संशोधित किया है। इसे पहले के अनुमान 7.2 प्रतिशत की तुलना में 7 प्रतिशत किया गया है।

जनवरी में 8 प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि दर 3.6% पर

रिफाइनरी उत्पादों, उर्वरक, इस्पात, बिजली जैसे क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से जनवरी में आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की बढ़ोतरी दर घटकर 15 महीने के निचले स्तर 3.6 प्रतिशत पर आई। कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट, बिजली क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों की बढ़ोतरी दर दिसंबर में 4.9 प्रतिशत रही थी। जनवरी 2023 में यह 9.7 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

विकास दर का पिछला निम्न स्तर घटा

विकास दर का पिछला निम्न स्तर अक्टूबर 2022 में रहा था। जब इसे 0.9 प्रतिशत दर्ज हुआ था। संचयी रूप से भी इन क्षेत्रों के उत्पादन में वृद्धि दर अप्रैल से जनवरी 2022-23 के 8.3 प्रतिशत की तुलना में घटकर 7.7 प्रतिशत रही।

आठ बुनियादी उद्योगों का योगदान 40.27%

रिफाइनरी उत्पादों एवं उर्वरक की उत्पादन वृद्धि नकारात्मक क्षेत्र में थी। समीक्षाधीन महीनों में कोयला, इस्पात और बिजली के उत्पादन में वृद्धि की गति कम हुई। वैसे, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और सीमेंट उत्पादन में जनवरी में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में आठ बुनियादी उद्योगों का योगदान 40.27 प्रतिशत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, Q2 में 8.2% की वृद्धि, उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था ने अनुमानित आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए मजबूत...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵