World Bank Report
World Bank Report

World Bank Report: वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए दिए बुरे संकेत, GDP ग्रोथ घटकर 6.3% होने का किया अनुमान

वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि 2023-24 में भारत की विकास वृद्धि दर घट कर 6.3 % हो जाएगा। यह खबर भारत के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं मानी जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक विकास दर को घटा दिया है। विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। यह विश्व बैंक के पिछले जनवरी के अनुमान से 0.3 फीसदी कम है।

भारत की विकास वृद्धि दर 6.3% होने का अनुमान

विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2023/24 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.3 प्रतिशत रहेगी। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत निजी उपभोग और निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि का अनुभव कर रहा है। इसके अलावा, सर्विस ग्रोथ भी मजबूत है।

 वैश्विक वृद्धि दर में 2.1% की गिरावट

2023 में वैश्विक वृद्धि दर घटकर 2.1% रहने का अनुमान है। बता दें कि 2022 में 3.1% रही थी। वृद्धि दर धीमी होने का मतलब है कि रोजगार सृजन में भी बाधा आने की संभावना है।

भारत की जीडीपी ग्रोथ में आएगी गिरावट

फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2023/24 में भारत की जीडीपी वृद्धि 6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि पिछले वित्त वर्ष 2021-2022 के 9.1 प्रतिशत की तुलना में 7.2 प्रतिशत रही।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in