back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्यूनीशिया, मिस्र ने सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

ट्यूनिस, 14 मई (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया और मिस्र ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ट्यूनीशिया सरकार ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। इन समझौतों पर मिस्र-ट्यूनीशियाई संयुक्त उच्च समिति के 17 वें सत्र के समापन पर एक समारोह में हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान ट्यूनीशियाई प्रधानमंत्री नजला बौडेन रोमधन और मिस्र के समकक्ष मुस्तफा मदबौली मौजूद रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, समझौतों का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग, बाजार, निर्यात और कृषि के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इन समझौतों में उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, संचार प्रौद्योगिकी, सूचना, मौसम विज्ञान, जलवायु, आवास और निर्माण के साथ-साथ वित्तीय अधिकारियों के बीच सूचना के आदान-प्रदान के क्षेत्र भी शामिल हैं। एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए, मिस्र के प्रधानमंत्री दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए गुरुवार को ट्यूनीशिया पहुंचे थे। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...