back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

USA: ट्रंप ने जेम्स डेविड वेंस को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, प्रत्याशी का भारत से है खास रिश्ता

Doanld Trump: डोनल्ड ट्रंप ने 15 जुलाई 2024 को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। डॉनल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी ही पार्टी( रिपब्लिकन पार्टी) से ओहायो के सीनेटर जेम्स डेविड वेंस को प्रत्याशी बनाया है। डोनल्ड ट्रंप ने 15 जुलाई 2024 को इसकी आधिकारिक घोषणा की। 

उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जेम्स डेविड वेंस की पत्नी भारतीय मूल की हैं

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जेम्स डेविड वेंस की पत्नी भारतीय मूल की हैं। उनका नाम उषा चिलुकुरी है। जेम्स डेविड वेंस अपनी राजनीति की पारी की शुरुआत का श्रेय अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को ही देते हैं। उषा चिलुकुरी अमेरिका की एक राष्ट्रीय फर्म में वकील हैं। उनकी रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जेम्स डेविड वेंस से पहली मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी,

उन्हें यहीं पढ़ाई के दौरान आपस में प्यार हो गया था। दोनों ने पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2014 में शादी कर ली थी। उनकी शादी केंटकी में हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक अलग समारोह में हिन्दू रीती रिवाज के साथ भी शादी की थी। जेम्स डेविड वेंस और उषा चिलुकुरी के तीन बच्चे हैं, जिनमे दो बेटे इवान उम्र 6 वर्ष और विवेक उम्र 4 वर्ष है और उनकी एक बेटी जिसका नाम मीराबेल उम्र दो साल है। 

जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को येल स्पिरिट गाइड मानते हैं

जानकारी के अनुसार उषा चिलुकुरी के माता पिता आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे, जो बाद में रोजगार के सिलसिले में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में बस गए थे। उषा चिलुकुरी का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। उषा चिलुकुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी सैन डिएगो से ग्रहण की थी। जेम्स डेविड वेंस अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत का सारा श्रेय अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को ही देते हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी को येल स्पिरिट गाइड मानते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत के इस खूबसूरत झरने के आगे कुछ नहीं है अमेरिका का नियाग्रा फॉल्स, दोस्तों के साथ करें इंजॉय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्राकृतिक नजारा हर किसी को पसंद होता है खासकर खूबसूरत झरने देखना हर किसी को पसंद है। आपने हिल स्टेशन पर...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵