back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Trump का यू-टर्न: Tariff को लेकर बोले इस प्रोडक्ट्स पर कोई छूट नहीं, खुद अमेरिका में बनेगा सामान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि कोई भी देश, जो अमेरिका के साथ गलत व्यापार करता है, उसे टैरिफ में छूट नहीं दी जाएगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि कोई भी देश, जो अमेरिका के साथ गलत व्यापार करता है, उसे टैरिफ में छूट नहीं दी जाएगी। यह बयान उस समय आया जब अमेरिकी कस्टम विभाग ने कुछ प्रोडक्ट्स पर छूट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे।

किस प्रोडक्ट पर था भ्रम?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि स्मार्टफोन, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों को रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट दी गई है। लेकिन ट्रंप ने साफ किया कि ऐसी कोई छूट की घोषणा नहीं हुई है। व्हाइट हाउस के सीनियर सलाहकार स्टीफन मिलर ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि ये प्रोडक्ट्स अब भी 20% टैरिफ के दायरे में आते हैं। उन्होंने बताया कि यह टैरिफ कनाडा, मैक्सिको और चीन जैसे देशों पर लागू है, जिन पर गैरकानूनी ड्रग्स की समस्या की वजह से सख्ती की गई थी।

चीन को लेकर ट्रंप का सख्त रुख

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “किसी को भी छूट नहीं मिलेगी, खासकर चीन को नहीं, जिसने हमारे साथ सबसे बुरा व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रोडक्ट्स को बस एक नई टैरिफ कैटेगरी में डाला जा रहा है, लेकिन छूट नहीं दी गई है।

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स अब जांच के घेरे में

ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सरकार अब सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अब अपने देश में ही सामान बनाना होगा ताकि वह चीन जैसे देशों पर निर्भर न रहे।

“हम चीन पर निर्भर नहीं रह सकते” – ट्रंप

ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा,”अब वो दिन खत्म हो गए जब चीन जैसे देश हमारे साथ गलत व्यापार करते थे। हमें अब खुद पर निर्भर होना होगा। 78 वर्षीय ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका जल्द एक नए सुनहरे दौर में प्रवेश करेगा जिसमें नियमों को आसान बनाना ज्यादा और बेहतर वेतन वाली नौकरियां,अमेरिका में बना सामान जैसे कदम शामिल होंगे। उन्होंने अंत में कहा,”हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे!”

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या है खर्ग आईलैंड, जिस पर ट्रंप ने किया बमबारी का दावा, जानिए क्यों कहा जाता है इसे ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का दिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵