back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UK Election Results 2024 : ऋषि सुनक ने हार की स्वीकार, उत्तराधिकारी कीर स्टारमर ने कहा-जनता बदलाव के लिए तैयार

ब्रिटेन में लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना में पीएम ऋषि सुनक की अगुवाई वाली कंजर्वेटिव्स की हार निश्चित दिख रही है। जिसके बाद सुनक ने कहा है कि वो कल इस्तीफा दे देंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूनाइटेड किंगडम राजनीतिक बदलाव की कगार पर खड़ा है। कीर स्टारमर की लेबर पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद है। दरअसल ब्रिटेन में 4 जुलाई को मतदान हुआ था। अब मतगणना चल रही है जिसमें मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। अभी तक आए रुझानों में लेबर पार्टी 166 सीटें जीत चुकी है। जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 28 सीटें ही जीत पाई है। वहीं लिबरल डेमोक्रेट्स ने अभी तक 16, एसएनपी ने 2 और रिफॉर्म यूके ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

14 सालों में कंजर्वेटिव्स को सबसे खराब हार का करना पड़ रहा सामना

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव्स को पिछले 14 सालों में अपने सबसे खराब हार का सामना करना पड़ रहा है। इस बात पर एग्जिट पोल ने भी मुहर लगा दी थी। एग्जिट पोल में लेबर पार्टी को जहां 410 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं कंजर्वेटिव्स को सिर्फ 131 सीटें ही मिल रही थी। बता दें कि यूके में 650 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसमें बहुमत के लिए 326 सीटें लाना आवश्यक है।  

स्कॉटलैंड में भी जीत रही लेबर पार्टी

स्कॉटलैंड में भी लेबर पार्टी जीत रही है। सूत्रों के मुताबिक वहां लेबर पार्टी 30 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। लेबर पार्टी के स्कॉटिश नेता अनस अनवर ने बोला कि हमें यह यकीन है कि हम स्कॉटलैंड में भी बहुमत हासिल करेंगे। हमारी प्राथमिकता 14 साल के कंजर्वेटिव शासन को खत्म करना है। 

कल इस्तीफा देंगे ऋषि सुनक

इसी दौरान लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ने कहा कि मतदाताओं ने फैसला सुना दिया है कि वो बदलाव के लिए तैयार हैं। स्टार्मर अपनी सीट पर भी चुनाव जीत गए हैं। पार्टी की जीत के बाद वो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वहीं हार की आशंका के बीच ऋषि सुनक ने कहा है कि वो कल इस्तीफा सौंप देंगे। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासत और बिजनेस के बाद अब टेक की दुनिया में एंट्री, पूर्व पीएम ऋषि सुनक अब Microsoft में करेंगे नई शुरुआत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति से परे अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिकी...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...