back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“वीज़ा का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं” हथकड़ी में भारतीय छात्र का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका का जवाब

अमेरिका में बसे एक प्रवासी भारतीय (NRI) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से चर्चा में आ गया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए हैं। उनके फैसलों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अवैध प्रवासियों का मुद्दा भी चर्चा का बड़ा विषय बनता दिख रहा है। इसी बीच अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ अपमानजनक व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है। इसने हड़कंप मचा दिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका से निकाले जाने से पहले छात्र को एयरपोर्ट अधिकारियों ने पीटा, बेड़ियां लगाईं और जमीन पर धकेल दिया। इससे गुस्से की लहर भड़क उठी है। अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट से एक भारतीय छात्र को हथकड़ी में वापस भेजे जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद भारत में अमेरिकी दूतावास की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अमेरिका वैध पर्यटकों का स्वागत करेगा। हालांकि, वह अवैध प्रवेश, वीजा का दुरुपयोग या अमेरिकी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा। दूतावास ने कहा है कि कानून का उल्लंघन कर अमेरिका की यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है। 

इस बीच, अमेरिका में भारतीय दूतावास इस मामले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी एयरपोर्ट और भारत में अमेरिकी दूतावास में भारतीय छात्र को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाया है। भारत को अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं है। भारतीय छात्र को किस आधार पर हिरासत में लिया गया? भारतीय युवक का अंतिम गंतव्य क्या था? विदेश मंत्रालय इस पर नजर रख रहा है।

वीडियो में आखिर क्या है ?


नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हथकड़ी लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में संबंधित छात्र रो रहा था। हालांकि, उसके साथ फिर भी अपराधी जैसा व्यवहार किया गया। बताया गया कि छात्र को अमेरिका से वापस भारत भेजा जा रहा है।

इस बीच, इस घटना के संबंध में भारतीय अधिकारियों ने कहा, “हमें सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखने को मिले हैं, जिनमें दावा किया गया है कि नेवार्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय युवक को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। हम इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵