back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रिटेन में सुबह 10 बजे से मतदान जारी, PM ऋषि सुनक का भविष्य भी दांव पर; रात्रि 10 बजे तक तक होगी वोटिंग

Rishi Sunak: ऋषि सुनक ने कहा कि अगर लेबर पार्टी यह चुनाव जीत जाती है तो वो लोगों पर टैक्स का बोझ बड़ा देगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटेन में आज 4 जुलाई 2024 को आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं ब्रिटेन में लाखों की संख्या में लोगों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की पूरी संभावना है। ब्रिटेन के इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ऋषि सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के नेता हैं। उनका सीधा मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से है। वहीं प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी प्रतिद्वंदी पार्टी ‘लेबर पार्टी’ के पक्ष में मतदान न करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से लेबर पार्टी के पक्ष में वोट न करने का कारण टैक्स बढ़ाने को कहा है। ऋषि सुनक ने कहा कि अगर लेबर पार्टी यह चुनाव जीत जाती है तो वो लोगों पर टैक्स का बोझ बड़ा देगी। 

कुल 650 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं

ब्रिटेन के आम चुनाव में इंग्लैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ब्रिटेन के इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी का सीधा मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से है। इन दो बड़ी पार्टी के अलावा ब्रिटेन में लिबरल डेमोक्रेट्स, स्कॉटिश नेशनल पार्टी, ग्रीन पार्टी, सिन फिएन, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी, एसडीएलपी, रिफॉर्म पार्टी, प्लेड सायमरू पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। 

यह चुनाव प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भविष्य का भी फैसला करेगा

ब्रिटेन में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह ब्रिटेन के समयनुसार रात 10 बजे तक जारी रहेगा। ब्रिटेन में 40,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे जानकारी के अनुसार 4 करोड़ 65 लाख मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की संभावना है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर अपना पहचान पत्र ले जाना होगा। रात 10 बजे तक मतदान होना है। इसके बाद चुनाव के रुझान आना शुरू हो जायेंगे। यह चुनावप्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भविष्य का भी फैसला करेगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासत और बिजनेस के बाद अब टेक की दुनिया में एंट्री, पूर्व पीएम ऋषि सुनक अब Microsoft में करेंगे नई शुरुआत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति से परे अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिकी...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵