नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के कारण कानून व्यवस्था काफी लचर हो गयी है। वहीं 5 अगस्त 2024 को यह प्रदर्शन इतना घातक हो गया था कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और अपना देश छोड़कर भारत आना पड़ा है। वहीं शेख हसीना प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिलाने और देश छोड़ने के लिए विवश करने के पीछे छात्र नेता नाहिद इस्लाम का हाथ बताया जा रहा है। को
वह ढाका यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के छात्र हैं
जानकारी के अनुसार शेख हसीना की सरकार को गिराने के पीछे जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई का हाथ है। जिसका नेतृत्व छात्र नेता नाहिद इस्लाम कर रहे थे। नाहिद इस्लाम को अधिकतर समय माथे पर बांग्लादेशी झंडा बांधे हुए ही देखा गया। वह ढाका यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के छात्र हैं। नाहिद इस्लाम एक ऐसे छात्र नेता के रूप में उभर कर सामने आएं हैं, जिनके नेतृत्व के कारण शेख हसीना सरकार गिर गई है। शेख हसीना बांग्लादेश की एक ताकतवर नेता और प्रधानमंत्री थी, लेकिन छात्र नेता नाहिद इस्लाम के नेतृत्व में जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई ने पूरे बांग्लादेश को हिला के रख दिया है।
तभी से छात्र नेता नाहिद इस्लाम मीडिया की सुर्खियों में आएं
26 वर्षीय नाहिद इस्लाम ने सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर कुछ दिनों पहले ही यह विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, उन्होंने ही इस छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के कारण छात्र नेताओं का सरकार के साथ इतना टकराव बढ़ गया था कि यह छात्र आंदोलन शेख हसीना को हटाने के अभियान में बदल गया था। वहींपुलिस ने छात्र नेता नाहिद इस्लाम और यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों को जुलाई के मध्य में इस आंदोलन को लेकर हिरासत में ले लिया था। तभी से छात्र नेता नाहिद इस्लाम मीडिया की सुर्खियों में आएं। छात्र नेता नाहिद इस्लाम का जन्म ढाका में वर्ष 1998 में हुआ था। जानकारी के अनुसार नाहिद इस्लाम शादीशुदा हैं। उनके पिता शिक्षक हैं और मां एक गृहणी हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम नाकिब है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





