back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरक्षा खतरे के चलते डायवर्ट किया गया रायनएयर का प्लेन

बर्लिन, 31 मई (हि.स.)। आयरलैंड से पोलैंड जानेवाले रायनएयर के प्लेन को संभावित खतरे की आशंका के मद्देनजर डायवर्ट कर बर्लिन में लैंडिग कराई गई। एयरलाइंस की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई है। रायनएयर की ओर से जानकारी दी गई है कि रविवार को जर्मन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रविवार को डबलिन-क्राकोव की फ्लाइट के चालक दल को संभावित खतरे की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्लेन के कैप्टन ने सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए प्लेन को बर्लिन की ओर डायवर्ट कर दिया, उसकी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि लैंडिंग के बाद विमान के सभी यात्रियों और उनके सामानों की व्यापक सुरक्षा जांच के लिए यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। पुलिस का तलाशी अभियान सोमवार तड़के तक जारी रहा। यात्रियों को सात घंटे की देरी के बाद एक अतिरिक्त विमान से क्राको के लिए रवाना किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला, 51 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...