back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

याह्या सिनवार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, सिर पर गोली मारी गई और उंगली काटी गई

याह्या सिनवार इजरायल पर हमले का मास्टरमाइंड था। उस घटना के बाद से ही याह्या सिनवार इजरायल के निशाने पर था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजराइल की सेना ने हमास के चीफ याह्या सिनवार को मार गिराया है। CNN की रिपोर्ट में सिनवार के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जारी की है जिसमें खुलासा किया गया है कि सिर पर गोली लगने के कारण याह्या की मौत हो गई थी। इसके साथ ही इजराइली सैनिकों ने DNA टेस्ट के लिए उसकी एक उंगली भी काट दी थी। 

इजराइल पर हमला करने का मास्टरमाइंड था सिनवार

याह्या सिनवार इजरायल पर हमले का मास्टरमाइंड था। उस घटना के बाद से ही याह्या सिनवार इजरायल के निशाने पर था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी। गुरुवार को गाजा के राफा इलाके में इजरायल डिफेंस फोर्स ने ऑपरेशन चलाया जिसमें याह्या को मार गिराया गया था। हमास चीफ की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायल के साथ जंग को और तेज करेंगे।ईरान ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिनवार की मौत से हमारी बदले की भावना और ज्यादा मजबूत होगी। हमास ने याह्या को इस्माइल हानिया के बाद सगठंन का टॉप लीडर चुना था।

इजराइल की सेना ने ड्रोन के जरिए सिनवार का पता लगाया

इजराइल की सेना ने ड्रोन के जरिए याह्या सिनवार को ढूंढना शुरू कर दिया था। वह दक्षिणी गाजा के खंडहरों में मरा हुआ पाया गया था। वह धूल से सनी एक कुर्सी पर गिरा हुआ देखा गया था, जिसमें उसके कपड़े भी धूल से सने थे और उसके सिर से लेकर आखों और शरीर को पूरी तरह ढंक रखा था। इजरायली सेना ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही इजरायली ड्रोन उसके पास में पहुंचता है, वैसे ही अपनी मौत की आखिरी सांसें गिन रहा याह्या सिनवार ड्रोन को एक छड़ी फेंककर मारता है। मगर वह अपनी जिंदगी को बचा नहीं पाता है। 

एक साल से कर रहे थे सिनवार की तलाश

इजरायल के अधिकारियों ने कहा कि एक साल से अधिक समय से याह्या सिनवार को सेना तलाश रही थी। मगर गुरुवार को उसे मारने वाले इज़रायली सैनिक शुरू में इस बात से अनजान थे कि उन्होंने बुधवार को जमीनी जंग के बाद अपने देश के दुश्मन को ढेर कर दिया है। सिनवार के दांतों के रिकॉर्ड, उंगलियों के निशान और DNA टेस्ट से मौत की अंतिम पुष्टि कर दी गई। 

7 अक्टूबर को किए गए हमले के पीछे सिनवार का दिमाग था

इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को किए गए सबसे भयानक नरसंहार के पीछे याह्या सिनवार का ही दिमाग था। उसने इस हमले की साजिश रची थी। उसी के कारण इजरायल के साथ इस भीषण युद्ध की शुरुआत हुई थी। युद्ध शुरू होने और अपने पूर्ववर्ती हमास चीफ इस्माइल हानिया के मारे जाने के बाद उसने फोन और अन्य संचार उपकरणों का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था।

 

उल्लेखनीय है कि याह्या सिनवार की मौत के बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि सिनवार की मौत के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। इसे लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इन नामों में महमूद अल जहर, मोहम्मद सिनवार, मूसा अबू मरजौक, मोहम्मद डेफ आदि के नाम शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इजराइल ने गाजा के सुरक्षित क्षेत्र में की बमबारी, हमास के सीनियर नेता की मौत का दावा, जानिए क्या है सच्चाई?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य पूर्व में करीब एक साल से चल रहे संघर्ष के बीच गाजा पट्टी पर इजराइल के हमले जारी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵