नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी घमासान हुआ। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे के ऊपर आरोप और प्रत्यारोप लगाए। चुनाव आयोग आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर रहा है। ऐसे में इन सभी नेताओं के दावों की सच्च्चाई का आज फैसला हो जाएगा। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन बीजेपी ने 13 सीटों पर बढ़त बढ़ा ली है। कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए दिख रही है।
कांग्रेस आलाकमान ने उनपर अपना भरोसा बनाया हुआ था
लेकिन कांग्रेस का भी प्रदर्शन काफी अच्छा है। अगर हरियाणा में कांग्रेस इस बढ़त को फिर से हासिल कर लेती है तो राज्य में उसकी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही जाएगा। कांग्रेस आलाकमान ने उनपर अपना भरोसा बनाया हुआ था। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन से लेकर पार्टी के कई महत्वपूर्ण फैसले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अनुसार ही लिए गए थे।
हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं
बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके खिलाफ इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की मंजू, INLD के किशन, AAP के परवीन और JJP की सुशीला देवी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वर्ष 2009 से गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा ने 2 साल पहले राजनीति में आई मंजू को सांपला किलोई विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनसे बड़े मार्जन में बढ़त बनाई हुई है। हरियाणा कांग्रेस में एक बात तो साफ हो गई है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी आलाकमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बना सकता है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस की बड़ी दलित नेता कुमारी सेलजा ने भी राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी भी ठोकी हुई है। लेकिहरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना पूरा दमखम दिखाया है, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी दिख रहा है। ऐसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीएम पद के लिए दावेदारी सबसे मजबूत होती दिख रही है। न





