back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly Election Results: हरियाणा चुनाव में बढ़त से BJP गदगद, JP Nadda ने बुलाई महासचिवों की बैठक

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा छूते हुए दिखाई दे रही है। बीजेपी करीब 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि 34 सीटों पर कांग्रेस आगे है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Results) के रुझानों ने सारे एग्जिट पोल के दावे को फेल कर दिया है। अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखा रहे थे। हालांकि मौजूदा स्थिति पूरी तरह पलट चुकी है। अब BJP को करीब 50 सीट आती हुई दिखाई दे रही हैं जो बहुमत के आंकडे से कहीं आगे है। इसी बीच रुझानों से गदगद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक बुलाई है।

पिछले 10 सालों में BJP ने हरियाणा में बहुत काम किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि BJP ने पिछले 10 सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।

अपने दम पर सरकार बनाएगी BJP: अनिल विज

अंबाला कैंट विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी अपने दम से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के रोने के अलग अलग तरीके हैं। सुबह कह रहे थे राहुल गांधी और हुड्डा ने कमाल कर दिया, अब कह रहे चुनाव बदल गया। 

हमे मान लेना चाहिए की कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर लही है: सुधांशु त्रिवेदी

BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने हरियाणा चुनाव के रुझानों पर कहा कि वैसे तो हमें अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए लेकिन जब जयराम रमेश ने यह कहना शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग पर उंगली उठानी शुरू कर दी है तो हमें यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम फाइनल? साध्वी निरंजन से जेपी नड्डा की मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच गुरुवार को एक अहम मुलाकात हुई है।...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...