नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। Haryana Assembly Election Result अब से कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार Ladwa Assembly Constituency से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के मेवा सिंह के साथ था। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे राउंड की गिनती के बाद नायब सिंह 840 वोटों से कांग्रेस के मेवा सिंह से आगे चल रहे हैं।
क्या है Ladwa Assembly Seat का इतिहास
लड़वा विधानसभा सीट कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के अंदर आती है। ये सीट साल 2009 में अस्तित्व में आई है। अगर आप लड़वा एसेंबली सीट के इतिहास की बात करें तो ये सीट हर चुनाव में अपनी पार्टी और अपना विधायक बदलने के लिए जानी जाती है। पिछले तीन चुनावों में इस सीट पर अलग-अलग पार्टी के अलग-अलग विधायक रहे हैं। साल 2009 के चुनाव में ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नैशनल लोक दल (INLD) के शेर सिंह ने चुनाव जीता था। उनके बाद साल 2014 में लड़वा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पवन सैनी को अपना विधायक चुना था। वहीं, पिछले चुनाव में यानी साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मेवा सिंह सिंग्रोहा ने चुनाव जीता था। इस बार वर्तमान विधायक मेवा सिंह के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुकाबला इस सीट पर है।
Haryana Assembly Election 2024 डिटेल्स
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 5 अक्टूबर को सिंगल फेज़ में हरियाणा में वोटिंग की गई। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है। बीजेपी नेता अनिल विज ये कह भी चुके हैं कि सब ठीक रहा तो अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में होगी। इसी तरह कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद लगा रही है। 5 अक्टूबर की शाम जारी हुए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही थी। हालांकि, रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।





