back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly Results 2024: जुलाना से विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की, BJP के योगेश कुमार को हराया

Haryana Assembly Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे धीरे साफ होते जा रहे हैं। इसी कड़ी मे विनेश फोगाट ने BJP के योगेश कुमार को 6,015 वोटों से हराया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे धीरे सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के टिकट पर जुलाना से चुनाव लड़ रही पहलवान विनेश फोगाट ने BJP को योगेश कुमार को 6,015 वोटों से पटखनी दे दी है। विनेश को 65,080 वोट मिले जबकि योगेश कुमार को 59,065 वोट मिले।

यह हर उस महिला की जीत है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है: विनेश


जीत के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि, “यह हर उस लड़की, हर उस महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है। आज संघर्ष की जीत हुई है सच्चाई की जीत हई है। मेरी कोशिश रहेगी कि औरतों ने और इस देश ने जो मुझे प्यार प्रेम दिया है, उसे हमेशा बनाकर रखूं, विश्वास को हमेशा बनाकर रखूं।”

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने विनेश को दी जीत की बधाई


भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि, “देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ़ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ़ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ़ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ थी। और विनेश इसमें विजेता रही।”

विनेश को कुल मिलाकर 65080 वोट मिले


विनेश को कुल मिलाकर 65080 वोट मिले। जुलाना सीट से खड़े BJP के उम्मीदवार योगेश कुमार को 59065 वोट ही मिल पाए WWE में लड़ चुकी कविता दलाल इस सीट से आप की उम्मीदवार थीं। उनके हिस्से में 1280 वोट आ सके। जेजेपी को 2477 और आम आदमी पार्टी को 1280 वोट मिले।

उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फाइनल में पहुंची थीं। महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल से पहले ही उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...