back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

’12th Fail’ ओडिशा में टैक्स फ्री, ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज फेम एक्टर की यह फिल्म मच रही धूम

12th Fail Tax Free: अक्टूबर में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई '12th फेल' को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अक्टूबर में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ‘12th फेल‘ को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। वेब सीरीज मिर्जापुर फेम एक्टर विक्रांत मैसी की इस फिल्म शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित कर रही। अब फिल्म को ओडिशा में टैक्स फ्री किया गया है। शुक्रवार को ओडिशा के वित्त विभाग ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ‘12th फेल‘ को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में फिल्म पर लगने वाले राज स्तरीय टैक्स को न लगाने को लेकर जानकारी दी गई है।

थिएटरों और मल्टीप्लेक्सों को निर्देश जारी

ट्वीट में लिखा है- ”ओडिशा सरकार ने राज्य के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को निर्देश जारी किया है कि फिल्म 12th फेल की स्क्रीनिंग के लिए किसी प्रकार का स्टेट टैक्स यानी एसजीएसटी (SGST) नहीं लगेगा। राज्य स्तरीय कर से मुक्त यह फिल्म टैक्स फ्री जारी रहेगी। ओडिशा सरकार के इस फैसले से ’12th फेल’ के मेकर्स पर फायदा मिल सकता है। इससे फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होगा। फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इसमें उनके संघर्ष को दिखाया गया है।

’12th फेल’ को मिली सफलता

’12th फेल’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश कंगना रनौट की पॉपुलर फिल्म ‘तेजस’ के साथ हुआ था। लिमिटेड 600 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली कम बजट की विक्रांत मैसी की इस फिल्म ने 52 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। विक्रांत मैसी ने फिल्म से कमाल की एक्टिंग की छाप छोड़ी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵