back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aapka Apna Zakir: जाकिर खान ने श्रद्धा कपूर को दी घर न खरीदने की सलाह, वीडियो देख भावुक हुए लोग

श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन के दौरान स्टैंडअप-कॉमेडियन जाकिर खान के नए शो में पहुंची जहां उनको जाकिर ने घर के बारे में अनोखी राय दी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। स्टैंडअप-कॉमेडियन जाकिर खान के नए शो ‘आपका अपना जाकिर’ की शुरूआत हो गई हैं। वहीं, इस शो के बीते एपिसोड में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव नजर आए। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। श्रद्धा कपूर कपूर को फिल्म के लिए नए- नए तरीके से जमकर प्रमोशन करते हुए देख जा रहा है। इसी बीच दोनों जाकिर खान के नए शो में आए जहां श्रद्धा को घर खरीदने की ऐसी सलाह मिली। 

वायरल हुई जाकिर की इमोशनल बात

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।वहीं, प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव जाकिर खान के नए शो में पहुंचें।जहां श्रद्धा ने जाकिर से अपना अलग घर लेने के बारे में सवाल करती हैं, जिसके बाद जाकिर ने कहा हिंदुस्तान में ज्यादातर लोग जो घर छोड़ते हैं, वो जरूरतों की मजबूरी में छोड़ते हैं।

इतने साल घर से दूर रहने के बाद जब मैं उन सब लोगों को पलट कर देखता हूं, जो मेरे दोस्त घर पर ही रहे, तो सोचता हूं कि जो भी मैंने पाया है वो उसके बराबर नहीं है’। अभी भी जब मैं पलट कर अपनी जिंदगी देखता हूं, तो लगता है कि वो सब लोग मुझसे जीत गए, जिन्होंने घर नहीं छोड़ा। बड़ी खुशकिस्मत हैं आप जो अपने मां-बाप के साए में रहती हैं। ये सबके नसीब में नहीं होता है। अब इनकी ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

श्रद्धा नहीं छोड़ेंगी पेरेंट्स का घर 

जाकिर श्रद्धा से कहा मेरे ख्याल से जब तक आप के माता पिता आपको धक्का देकर ना निकालें तब तक आप उन्हीं के घर टिके रहिएगा। जाकिर की इस बात को सुनने के बाद श्रद्धा कहती हैं, ‘हां मैं भी यही सोचती हूं’। वहीं, एक्ट्रेस की फिल्म की बात करे तो ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। श्रद्धा और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵