back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र : सतना में झोपड़ी में आग लगी, तीन जिंदा जले

सतना, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक झोपड़ी में लगी आग में पोता-पोती और दादी जिंदा जल गए। तीनों की मौत हो गई। आग कैसे लगी इसका कारण पुलिस खोज रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम को कोठी थाना क्षेत्र के भैंसवार गांव में झोपड़ी में पांच वर्षीय सागर डाहोर अपनी चार वर्षीय बहन कीर्ति के साथ खेल रहा था, जबकि उनकी दादी विद्या डाहोर खाना बना रही थी। इस दौरान आग की चिंगारी उठी और आग भड़क गई। पुलिस के मुताबिक, विद्या ने देखा कि बच्चे जहां खेल रहे है वहां आग लगी है तो वह दोनों पोते-पोती को बचाने भागी और वह भी आग की लपटों में घिर गई। तीनों चीखे-चिल्लाए मगर उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका, परिणामस्वरुप तीनों ही बुरी तरह झुलस गए। गांव वालों ने तीनों को बचाने के हर संभव प्रयास किए, राहत और बचाव कार्य करते हुए पानी का इंतजाम किया, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और जब तीनों को उन्हें बाहर निकाला गया, मगर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵