back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र : नर्मदा नदी में 4 छात्रों की डूबने से मौत

नर्मदापुरम, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नर्मदा नदी में नहाते वक्त चार छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधनी निवासी छह छात्र नर्मदा नदी के हर्बल पार्क घाट क्षेत्र में रविवार को पिकनिक मनाने आए थे, इसी दौरान वे नर्मदा नदी में नहाने लगे। नहाते समय एक छात्र का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसके बचाने की कोशिश में एक-एक कर चार और छात्र गहरे पानी में चले गए। इनमें से चार की मौत हो गई और एक को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। एक छात्र किनारे ही बैठा रहा। सिटी कोतवाली के अनुसार, रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण ये छात्र बुधनी से यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। दोपहर के समय ये छात्र एक-एक कर नदी की गहराई में चले गए और डूबने से उनमें से चार की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵