back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Emergency पर लटकी तलवार, पंजाब नहीं इस राज्य में बैन हो सकती है Kangana Ranaut की फ़िल्म

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के ट्रेलर आने के बाद पंजाब में इसका विरोध किया गया और सिख काउंसिल ने कंगना की फिल्म को बैन करने की मांग की है। अब खबर आ रही की फिल्म तेलंगाना में बैन होगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं। फिल्म रिलीज से कुछ ही दिन दूर है और ऐसे में इसके बैन की मांग भी तेज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही पंजाब में इसका विरोध होने लगा और सिख काउंसिल ने कंगना की फिल्म को बैन करने की मांग की। वहीं, अब खबर है कि तेलंगाना से भी इस फिल्म को बैन किया जा सकता है। 

पहले पंजाब में उठी ‘इमरजेंसी’ को बैन करने की मांग 

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को एक्ट्रेस ने ही डायरेक्ट व प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वालीं हैं। इसके साथ ही 1975 में लागू हुई इमरजेंसी को ये फिल्म दर्शाती है। फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज हुआ था और फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया स्थित एक सिख काउंसिल ने ‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज पर बैन की मांग की है। काउंसिल का मानना है कि फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है, जो सिख शहीदों की इज्जत पर दाग जैसी साबित हो सकती है। इसके बाद पंजाब में इस फिल्म को लेकर विरोध होने लगा। 

तेलांगना में फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बवाल

 

पंजाब में चल रहे फिल्म पर बैन के बाद अब फिल्म से जुड़ी खबर तेलंगाना से आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व आईपीएस ऑफिसर तेजदीप कौर के नेतृत्व में, तेलंगाना सिख सोसाइटी के एक 18 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सचिवालय में सरकारी सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर से मुलाकात की और फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बैन लगाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने अपना एक रिप्रेजेंटेशन सबमिट करते हुए सिख समुदाय पर अपनी चिंता जताई और ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की मांग की। 

सिखों ने क्यों किया फिल्म बैन की मांग 

सिख संगठन ने ये आरोप लगया हैं कि, फिल्म ‘इमरजेंसी’ में सिखों को तंकवादी और एंटी-नेशनल’ दिखाया गया जोकि काफी गलत दर्शाता है। इस प्रकार की फिल्म सिख संगठन की भावनाओ को ठेस पहुंचती है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला कि ए. रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को आश्वासन दिया। और कहा कि राज्य सरकार कानूनी सलाह ले रही है और फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बैन लगने के बारे में विचार बना रही। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कंगना रनौत ने 2016 को किया याद, बोलीं- ‘बेहद मुश्किल दौर था, नरक बन गई थी जिंदगी…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...