back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shahrukh Khan: सलमान खान के बाद शाहरुख खान को भी मिली धमकी, रायपुर से आया फोन

सलमान खान को कई बार अब तक जान से मारने की धमकी आ चुकी है। वहीं अब इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया एक्टर को भी जान से मारने की धमकी मिली है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को भी धमकी आने लगी है। शाहरुख खान को भी आज सुबह फैजान खान नाम के एक व्यक्ति ने एक्टर को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार धमकी देने वाला व्यक्ति रायपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

मुंबई पुलिस की टीम पहुंची रायपुर 

शाहरुख खान को भी अब जान से मारने की धमकी मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें एक कॉल पर धमकी मिली है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान शख्स का एड्रेस और नाम पता चल गया है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान खान की ओर से ये धमकी भरा कॉल किया गया है। शख्स ने धमकी के साथ-साथ 50 लाख की फिरौती भी मांगी। इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर पहुंच गई है।

मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस 

इस धमकी के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को पुलिस ने धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं अब इसकी पूरी जांज पड़ताल की जा रही हैं। धमकी देने वाले आरोपी की आखिरी लोकेशन रायपुर में मिली है।  

मन्नत की बढ़ाई गई सिक्योरिटी

शाहरुख खान को इसके पहले भी धमकी मिली थी। पिछले साल अक्टूबर 2023 में भी उन्हें फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी। वहीं अब एक बार फिर उन्हें धमकी मिलने के कारण उनके घर मन्नत की सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वहां किसी को भी को रुकने नहीं दिया जा रहा हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...