back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ में गैंगवार के आरोपित दो शूटर गिरफ्तार

मेरठ, 14 अप्रैल (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र में कुख्यात शारिक और सलमान गैंग के शूटरों के बीच हुई गैंगवार में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शारिक गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपिलों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सात अप्रैल की रात हापुड़ रोड पर नंबरदार पेट्रोल पंप के पास कुख्यात शारिक और सलमान गैंग के शूटरों के बीच गैंगवार हुई थी। आधी रात को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत पैदा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कुछ बदमाशों को गिरफ्तार भी किया था। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इसी मुकदमे में कार्रवाई करते हुए शारिक गैंग के शूटर इमलियान मोहल्ले के अब्दुल्ला वाली गली निवासी नूरिश पुत्र लियाकत और वसीम बिल्लोरी पुत्र सलीम निवासी किदवई नगर को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से गैंगवार के दौरान फायरिंग में प्रयोग किया गया तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपिलों को जेल भेजा जा रहा है। अन्य बदमाषों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵