back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vivek Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ हुई करोड़ों की ठगी, जानें पूरा मामला

विवेक ओबेरॉय ने रुपये की हेराफेरी के आरोप में पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस स्टेशन में निर्माता संजय साहा समेत नंदिता साहा, राधिका नंदा और अन्य आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने रुपये की हेराफेरी के आरोप में पुलिस से गुहार लगाई है। इस संबंध में बुधवार को अंधेरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में निर्माता संजय साहा समेत नंदिता साहा, राधिका नंदा और अन्य आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Vivek Oberoi Snapinsta_app_355221940_1126279371419475_1109896926105892412_n_1080.jpg

विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका फर्म में भागीदार हैं

पुलिस ने ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट के अकाउंटेंट देवेन बाफना की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार ओबेरॉय ऑर्गेनिक एलएलपी को 24 फरवरी, 2017 को शामिल किया गया था। विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका फर्म में भागीदार हैं। चूंकि ऑर्गेनिक सेक्टर में ज्यादा मांग नहीं थी, इसलिए उन्होंने सिनेमा सेक्टर में काम करने का फैसला किया। इसी बीच विवेक की मुलाकात संजय साह से हुई। चूंकि साहा को फिल्म निर्माण का अनुभव था, इसलिए उन्होंने साथ काम करने का फैसला किया। योजना के मुताबिक संजय साहा के साथ-साथ नंदिता साहा, राधिका नंदा को भी उनकी फर्म में पार्टनर बनाया गया।

Vivek Oberoi Snapinsta_app_339529550_6378405912190754_5518868943910414475_n_1080.jpg

विवेक के 1.5 करोड़ रुपये का हुआ इस्तेमाल

नंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी नामक फर्म की स्थापना की। इसमें विवेक ओबेरॉय को अपने व्यक्तिगत खाते के साथ-साथ फर्म ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट एलएलपी के माध्यम से निवेश करने के लिए मजबूर किया गया था। समय-समय पर अलग-अलग बहाने बनाकर सलाह देते हुए नंदिता ने विवेक के 1.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल फर्म को बिना बताए अपने फायदे के लिए कर लिया। जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि धोखाधड़ी 4 फरवरी, 2020 से 30 अप्रैल, 2022 के बीच हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...