back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटावा : चुनावी रंजिश में प्रसपा नेता ने युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

इटावा, 14 अप्रैल (हि.स.)। सैफई थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुइया में पंचायत चुनाव के वोट मांगने के दौरान मंगलवार की देर रात को दो उम्मीदवारों के पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक की पेट में गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार किया है। राहुल यादव और प्रसपा नेता चंदगीराम यादव का काफिला कुइया के नगला बिहारी में गांव में बोट मांग रहा था। इसी दौरान जब दोनों के समर्थक आमने-सामने आये तो विवाद हो गया। इसके बाद फायरिंग में चंदगीराम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राहुल यादव का साला अंशुल यादव गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह घटना की जानकारी पर थाने पहुंचे और पूछताछ की गई। पीड़ित पक्ष राहुल यादव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अखिलेश उर्फ चंदगीराम यादव, राजीव, अनिल और होशियार सिंह के खिलाफ केस दर्जकर लिया। निवर्तमान प्रधान चंदगीराम यादव को मय तमंचा के साथ गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुट गई। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵