back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका-रणवीर ने बेटी का किया स्वागत, जानिए क्या रखेंगे नाम?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लम्बे समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में थी, वहीं अब शनिवार को एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस उसके नाम की चर्चा कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को पेरेंट्स बन गए है। दीपिका ने इंस्टा पर पोस्ट कर बताया की उन्हें बेटी हुई है। वहीं अब फैंस के अंदर कपल्स की बेटी के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर रणवीर और दीपिका अपनी बेटी का नाम क्या रखने वाले है।

वहीं रणवीर ने एक बार अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ के एक एपिसोड में ये भी बता दिया है कि उन्होंने अपनी बच्चे का नाम पहले ही शॉर्टलिस्ट कर लिया था।

View this post on Instagram

बच्चे का ये नाम रखने वाले थे रणवीर सिंह 

दरअसल, रणवीर के शो ‘द बिग पिक्चर’ में एक कंटेस्टेंट आए थे जिनका नाम शौर्यवीर था। रणवीर सिंह ने उनसे बातचीत के दौरान पूछा था कि अगर उनका बच्चा होता है तो क्या वे उनका नाम इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे उन्होंने ये भी कहा था कि मैं अभी से ही अपने बच्चों के नामों की लिस्ट को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं। तो अगर मुझे बेटा हुआ तो उसका नाम शौर्यवीर सिंह रखना चाहूंगा।

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर से ये भी पूछा गया था कि वो बेटा चाहते या बेटी तो एक्टर ने मंदिर का उदहारण देते हुए कहा कि ‘जब आप मंदिर जाते हैं, तो वे आपसे यह नहीं पूछते कि आपको लड्डू चाहिए या शीरा। आपको जो भी मिलता है, आप उसे पूरी श्रद्धा के साथ लेते हैं क्योंकि यह प्रसाद होता है। इसलिए यहां भी यही तर्क लागू होता है।’

ऐसे की थी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट 

दीपिका ने मार्च के महीने में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस के साथ अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी। वहीं कुछ समय पहले उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी कराया था जिसमे उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लांट किया था। इसके अलावा रणवीर और दीपिका गणेश चतुर्थी पर बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धि विनायक पहुंचे थे। 

हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 में कमबैक कर रही 5 धमाकेदार जोड़ियां, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2026 फिल्मों का दौर भी शुरू हुआ साल के पहले ही दिन धर्मेद्र की फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई। अब...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...