नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्म सालार: पार्ट 1- सीजफायर आज रिलीज हो गई है। उम्मीद की जा रही कि प्रशांत नील की केजीएफ की तरह यह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। फिल्म में प्रभास, जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन प्रमुख किरदार में हैं। फिल्म की 50 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, गूमलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी पर्शियन साम्राज्य के सुल्तान की है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, सुल्तान का किरदार निभा रहे हैं, जो विलेन है। उनके जिगरी दोस्त के रोल में प्रभास हैं, जो बाद में दुश्मन बन जाते हैं।
सोशल मीडिया पर तगड़ा रिस्पांस
एक्स (ट्विटर) पर फिल्म के रिव्यूज आना शुरू हो गए हैं। एक्स यूजर्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। ट्विटर पर दर्शकों ने फिल्म को काफी कड़क बताया है। ट्विटर यूजर्स फुल मसाला फिल्म बता रहे हैं।
‘सालार 2’ का पोस्ट क्रेडिट सीन
‘सालार’ पार्ट 1 को दर्शकों की ओर से फिलहाल तो तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को ट्विटर यूजर्स ने पसंद किया और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस बीच ‘सालार’ 2 का पोस्ट क्रेडिट सीन भी वायरल हो रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





