back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह ने की शाहरुख खान की तारीफ, बताया वैन में सोने का किस्सा

अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू में फिल्म "कुछ कुछ होता है" की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। आज उनके बर्थडे पर उनका यह खास किस्सा बताने वाले है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है। अर्चना को जलवा, कुछ कुछ होता है, राजा हिंदुस्तानी, मोहब्बतें, मासी, दे दना दन और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के अलावा प्रतिष्ठित टीवी शो श्रीमान श्रीमती के लिए याद किया जाता है। आज वह कपिल शर्मा शो में एक स्थायी अतिथि के रूप में रहती हैं। अर्चना आज अपना 62वां बर्थडे मना रही है। आइए उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ा खास किस्से बताते है।  

शूटिंग का वक्त और शाहरुख की मदद

अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू में फिल्म “कुछ कुछ होता है” की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, “गाना था कोई मिल गया, और हम महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त मेकअप रूम काफी दूर थे और मैंने हील्स पहन रखी थीं। डांस करने के बाद वापस मेकअप रूम तक चलकर जाना मुश्किल था। शाहरुख खान के पास एक वैन थी, लेकिन काजोल के पास नहीं थी। तब शाहरुख ने मुझे अपनी वैन में आराम करने को कहा।

वैन में सो गईं अर्चना

अर्चना ने आगे बताया, “गाने की शूटिंग के दौरान लंबा गैप था, और मैं वैन में सो गई। शाहरुख खान शायद वहां आए और मुझे सोता देख, उन्होंने मुझे नहीं जगाया। वो फुसफुसा कर फोन पर बात कर रहे थे ताकि मेरी नींद न टूटे। यह उनकी बहुत अच्छी बात थी कि उन्होंने अपनी वैन मुझे आराम करने के लिए दी।”

शाहरुख को मिली यश जौहर से डांट

हालांकि, इस बात पर शाहरुख खान को यश जौहर से डांट खानी पड़ी। अर्चना ने बताया, “फिल्म के प्रोड्यूसर यश जौहर नाराज होकर शाहरुख से बोले, ‘तुम वैन से बाहर क्यों हो? अंदर जाओ।’ शाहरुख ने जवाब दिया कि वैन में अर्चना जी सो रही हैं। जब मैं जागी, तो शाहरुख ने स्पॉटबॉय को बाहर भेजकर मुझे चुपचाप मिठाई खिलाई थी।”

अर्चना ने इस घटना को याद करते हुए शाहरुख खान की विनम्रता और उनके व्यवहार की जमकर तारीफ की।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...